लाडपुरा: बालाकुंड इलाके में बदमाशों ने मकान पर पथराव कर खिड़की-दरवाजे तोड़े, महिला के सिर पर लगा पत्थर
Ladpura, Kota | Jun 12, 2025 कोटा शहर के दादाबाड़ी थाना क्षेत्र के बालाकुंड इलाके में देर रात 15 से 20 बदमाशों ने एक मकान पर जमकर पथराव कर दिया। मकान के खिड़की-दरवाजे तोड़ दिए। मकान के बाहर वाले कमरे में सो रही महिला के भी पत्थर लगने से सिर में चोट लगी है। पड़ोसी के मकान पर भी पथराव किया गया। बाहर लगे कूलर और बिजली के मीटर को भी तोड़ा। पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने मकान पर पथराव किया।