मुशहरी: रामदयालु नगर के पास वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा
सोनपुर मंडल के रामदयालु नगर स्टेशन के पास गोरखपुर–पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में ट्रेन की बोगी संख्या सी-7 की सीट नंबर 28 व 29 की खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई भी यात्री घायल या चोटिल नहीं हुआ। घटना की जानकारी एस्कॉर्ट पार्टी में तैनात आरपीएफ क