गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी में मक्का के भाव पर किसान और व्यापारी में विवाद, किसान का आरोप- ₹1930 की खरीदी, ₹1630 में लेने को कहा
गुना नानाखेड़ी मंडी में 17 नवंबर दोपहर को नीलामी में ₹1930 प्रति कुंटल का भाव लगाकर ₹1630 में मक्का लेने के व्यापारी पर किसान तुलाराम धाकड़ ग्राम खुजा ने आरोप लगाए। व्यापारी ने कहा, बोली लगाने में कर्मचारियों से पर्ची गलत कट गई मैने ₹1650 से अधिक किसी कि बोली नही लगाई। मंडी सचिव श्यामलाल मीणा ने कहा, पर्ची कर्मचारी से गलती हुई है सुधार कर समाधान करेंगे।