बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में जमीनी हिस्सेदारी को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई। ग्राम भोजपुर रामनाथ निवासी नरेश ने आरोप लगाया कि 07 दिसंबर की सुबह उनके भाई वीरपाल और भतीजे शिवम ने गाली-गलौज करते हुए उन पर व उनके पिता जोगराज पर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। दोनों को चोटें आईं। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की