मुरैना नगर: मुरैना महादेव नाका अंडरब्रिज में अंधेरा व मवेशियों का डेरा, हादसे का खतरा
मुरैना के महादेव नाका अंडरब्रिज में घना अंधेरा और मवेशियों का जमाव लोगों के लिए खतरा बन गया है। रोज हजारों लोग यहां से गुजरते हैं, लेकिन लाइट व्यवस्था खराब है। स्थानीय निवासी प्रकाश डंडोतिया के अनुसार बाइक सवार व पैदल राहगीर हादसे के डर में चलते हैं। स्कूली छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से निकलते हैं। लोगों ने लाइट सुधार और मवेशियों पर रोक की मांग की है।