रजौन प्रखंड के दो परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा का सोमवार की संध्या अंग्रेजी विषय के साथ समापन हो गया । इसी बीच रजौन प्रखंड के प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय धौनी चकसफिया परीक्षा केंद्र पर एक अनोखा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला । शादी के तुरंत बाद एक नवविवाहिता दुल्हन पहली पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने पहुंची ।