बैतूल नगर: आधी रात कोतवाली थाना क्षेत्र के गेंदा चौक पर शराबी का हंगामा, गश्ती पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
बैतूल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गेंदा चौक पर गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शराब के नशे में धुत युवक सड़क पर पत्थर फेंकते हुए उत्पात मचाने लगा। देर रात अचानक हुए इस हंगामे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान गश्त पर निकली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत स्थिति को संभाला और युवक