लटकाना गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। गुरुवार दोपहर 12:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि 11 हजार वोल्ट की लाइन के जर्जर तारों के कारण पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित थी। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली मिस्त्री ने ध्यान नहीं दिया, जिससे ट्रांसफार्मर जल गया। इससे गांव में पेयजल संकट गहराता जा रहा है।