सीतापुर: खगसिया मऊ के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को बुलेट बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
थाना रामकोट क्षेत्र के खगसिया मऊ के पास पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को बुलेट बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने शो का पंचनावरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है।