आठनेर: सातनेर विधुत सब स्टेशन से हो रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग परेशान, समस्या हल की मांग
Athner, Betul | Jun 29, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के सातनेर विद्युत सब स्टेशन से अघोषित बिजली कटौती से दर्जनों गांवों के लोग परेशान हो रहे हैं। धामनगांव बाकुड के ग्रामीणों ने बताया कि हल्की बारिश में बिजली फाल्ट हो जाती है। और घंटों बिजली गुल रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार हल्की बारिश के बाद पुरी रात बिजली डिम और कुछ गांवों में गुल रही वहीं आज सोमवार भी दोपहर से बिजली बंद है।