चितरंगी: एनसीएल खड़िया क्षेत्र ने अंबेडकर नगर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत चौपाल का आयोजन किया
एनसीएल खड़िया क्षेत्र द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत आज दिनांक 02/11/24 को दोपहर 12:30 बजे के करीब अम्बेडकर नगर पुनर्वास स्थल में स्थानीय महिलाओं एवं पुरुषों के साथ ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया।चौपाल के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा चौपाल के माध्यम से रिश्वत न देकर सही तरीके से कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।