कानपुर: पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने आगामी त्यौहार होली के संबंध में आयोजकों के साथ की बैठक
पुलिस उपायुक्त पश्चिम आरती सिंह द्वारा मंगलवार 4:00 बजे आगामी त्यौहार होली के संबंध में आयोजकों के साथ बैठक की गई। बैठक में होली के मौके पर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं होलिका दहन को शांतिपूर्वक और सोहार्दर्दपूर्वक संपन्न कराने को लेकर सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।