कानपुर: बर्रा में कार से आए चोरों ने खड़ी कार के पहिए चुराए, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमंत विहार बर्रा 2 में कार से आए चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार के पहिए चुराए और फरार हो गए।घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।सीसीटीवी फुटेज मंगलवार दोपहर 3:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित कि तहरीर के अनुसार सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।