सोहागपुर: हनुमान जयंती पर नगर के मंदिरों में विशेष पूजन एवं अनुष्ठान, भंडारे का आयोजन
सोहागपुर नगर में आज हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इस पावन अवसर पर नगर के सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजन, अर्चन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया, जिससे पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। वीर बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी। विशेष रूप से जमनी