जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर कुशवाहा महोल्ला में अज्ञात कारणों से युवक के फांसी लगाने का मामला शुक्रवार की रात 7 बजे लगभग प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना पर पुलिस ने मौके स्थल पर पहुंचकर शव को फंदे से उतवाकर कर शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया और जांच में जुटी हुई।