आगरा: छत्ता वार्ड-2 में ADA की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनियों कृष्णा सिल्वर सिटी व शिवास रेजीडेंसी पर चला बुलडोजर
Agra, Agra | Jan 31, 2026 आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने 30 जनवरी 2026 को छत्ता वार्ड–2 क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अनाधिकृत रूप से विकसित कृष्णा सिल्वर सिटी और शिवास रेजीडेंसी पर ध्वस्तीकरण कर अवैध निर्माण हटाए गए। ADA ने चेतावनी दी कि बिना स्वीकृति के निर्माण पर आगे भी सख्त कार्रवाई होगी और नागरिकों से संपत्ति खरीदने से पहले वैधता जांचने की अपील की।