आगरा: पुलिस लाइन आगरा में 11 पुलिसकर्मियों के सम्मान में गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित, डीसीपी सिटी ने किया सम्मानित
Agra, Agra | Jan 31, 2026 पुलिस कमिश्नरेट आगरा से सेवानिवृत्त हो रहे 04 उप निरीक्षक, 02 लीडिंग फायरमैन, 01 मुख्य आरक्षी चालक, 01 अर्दली प्यून, 01 कुक फायर सर्विस एवं 01 उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक के सम्मान में पुलिस लाइन्स आगरा में गरिमामयी विदाई समारोह हुआ। डीसीपी नगर/मुख्यालय ने शॉल, स्मृति चिन्ह, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।