इचाक: आंधी-बारिश से महुआ के फलों को नुकसान
आंधी-बारिश से महुआ के फलों को नुकसान प्रखंड के कई इलाकों में हुई तेज बारिश से कई पेड़ गिर गये. खराब मौसम से किसानों में डर है. वज्रपात से मवेशियों के नुकसान की आशंका बनी रहती है. बारिश और ओलावृष्टि के कारण आम व महुआ के फलों को नुकसान हुआ है. आंधी व पानी ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है. इससे किसानों में मायूसी है.