विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना के बाद रविवार को पालोजोरी प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में माता की प्रतिमाओं का विसर्जन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। 'अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष के साथ भक्तों ने मां सरस्वती को भावभीनी विदाई दी।