बयाना: बयाना में किसान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने पीछे से मारी टक्कर
बयाना-कलसाड़ा मार्ग पर सोमवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए किसान ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। मृतक अपने पीछे सात बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।