मेहनगर: जीयनपुर डाक बंगला के पास ट्रेलर से कुचलकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम, मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की ट्रेलर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई । जिससे परिवार में कोहराम मच गया । जीयनपुर कस्बे के आजाद नगर बाग निवासी मुफीद उम्र लगभग 25 वर्ष पुत्र शब्बीर, बाग खालिस बाजार में सामान पहुंचाकर घर लौट रहा था। डाक बंगला जीयनपुर के पास ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।