जितना थाना परिसर में सोमवार को आगामी सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने की। इसमें डीजे और अश्लील गानों के बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक में थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था।