मेदिनीनगर (डालटनगंज): लालगढ़ गांव में सड़क हादसे में 56 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 56 वर्षीय होमगार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंजीरी कला गांव निवासी जीतू मोची के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, जीतू मोची हाल ही में पड़वा थाना क्षेत्र के रजहरा कोयलवरी में ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार की सुबह ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ल