नगर की एक कॉलोनी निवासी महिला के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 30 वर्षीय महिला परिवार सहित रहती है। महिला ने बताया कि एक व्यक्ति को कुछ पैसे उधार दिए थे। आरोप है कि आरोपी ने नशीला पदार्थ देकर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए।