मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित: जिलाधिकारी ने त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश अमेठी के मुसाफिरखाना तहसील में शनिवार को सुबह 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चौहान ने की। इस दौरान जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।