बदायूं: गभियाई गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाच-भतीजे को टक्कर मारी, दोनों घायल हुए
Budaun, Budaun | May 8, 2026 बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गभियाई गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। जिसमें चाचा वली अहमद पुत्र अली अहमद भतीजा अरमान पुत्र नबी अहमद निवासी मई बूचन गांव थाना अलापुर घायल हो गए। घायल बाइक सवार चाचा भतीजे को डायल 112 की पीआरबी 5404 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। चाचा भतीजे मेला देखने जा रहे थे।