मेरठ: भावनपुर थाने में समाजसेवी की पिटाई का आरोप,चुनावी रंजिश में सपा विधायक पर भी आरोप, SSP से कार्रवाई की मांग।
Meerut, Meerut | Feb 24, 2024 एसएसपी ऑफिस से पीली पर्ची लेकर न्याय की आस में भावनपुर थाने पहुंचे, एक समाजसेवी की पुलिस ने लाठी से पिटाई कर दी।पिटाई से आहत समाजसेवी शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर गुहार लगाने पहुंचा और फूट-फूट कर रोया।मौहम्मद जिया उल हक ने बताया कि उसके परिवार की सपा के एक विधायक के साथ चुनावी रंजिश भी चल रही है।अब एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।