मेरठ: लिसाड़ी गांव में प्रेमिका के पति को प्रेमी ने जमकर पीटा और जान से मारने की दी धमकी, थाने में दी गई तहरीर
Meerut, Meerut | Feb 24, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लिसाडी गांव में एक सिरफिरे आशिक ने प्रेमिका की शादी के बाद प्रेमिका और उसके पति को मोटरसाइकिल पर जाते समय पकड़ लिया और प्रेमिका के पति को जान से मारने की धमकी देकर जमकर पीटा। विरोध करने पर प्रेमिका को भी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। महिला ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।