मेरठ: जानी क्षेत्र में गन्ना लदे ट्रक में पीछे से घुसा टेंपो, बुजुर्ग की हुई मौत व दो युवतियों सहित तीन लोग गंभीर घायल
Meerut, Meerut | Feb 24, 2024 बागपत रोड स्थित बाफर पुलिया के पास गन्ने से लदे ट्रक में पीछे से टेंपो घुस गया। जिससे टेंपो में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो युवतियों सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।