रोटरी क्लब चाईबासा के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन स्थानीय संजीव नेत्रालय पी सी बिरुआ पथ, टुंगरी, चाईबासा में किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक महेश खत्री ने बताया की एस आर रूंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित यह शिविर 05 दिसंबर को किया जाएगा जिसमें प्रथम चरण में मरीजों का नेत्र जांच किया जाएगा।