उधवा: राजमहल प्रखंड सभागार में बीडीओ की अध्यक्षता में हुई मनरेगा योजनाओं की गहन समीक्षा,दिए दिशा-निर्देश
बुधवार को अपराह्न करीब 4 बजे राजमहल प्रखंड सभागार में बीडीओ सह सीओ मोहम्मद युसूफ की अध्यक्षता में मनरेगा योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बीडीओ ने हाल ही में हड़ताल समाप्त कर लौटे ग्राम रोजगार सेवकों को सख्त निर्देश देते हुए सभी लंबित बिंदुओं पर एक सप्ताह के भीतर ठोस प्रगति सुनिश्चित की जाए।