ग्राम भिलाई में सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरजाबाई जुर्री अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है।