छतरपुर नगर: ढोड़न बांध रोड निर्माण कार्य में लगी जीआरपीसी कंपनी कर्मचारी के लोहे की रॉड सीने में घोंप कर की हत्या,एसपी ने दी जानकारी
छतरपुर के रनगुवां स्थित ढोड़न बांध रोड निर्माण कार्य में लगी जीआरपीसी कंपनी के कर्मचारियों के बीच देर रात विवाद हो गया। शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक कर्मचारी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी विजय रावत के सीने में लोहे की रॉड घोंप दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दो आरोपी कर्मचारी फरार हैं