मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शिवपुरी जिले से 279 तीर्थ यात्रियों को लेकर बुधवार सुबह 8 बजे विशेष रेलगाड़ी मां कामाख्या देवी, गुवाहाटी (असम) के लिए रवाना हुई। यात्रियों के साथ सुरक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए दो डॉक्टर, छह अनुरक्षक और पांच पुलिसकर्मी, जिनमें दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।