खड़गपुर: एनपीएस की मांग एवं यूपीएस के विरोध में सीएचसी खड़गपुर में कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन
पुरानी पेंशन योजना की बहाली और नई पेंशन योजना (एनपीएस) तथा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) के विरोध में हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी एवं पदाधिकारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने इस प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू करने की मांग की.