गगरेट: अम्बोटा से प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ने के मामले में तीन वाहनों पर लगाया ₹7500 जुर्माना
Gagret, Una | Oct 29, 2025 रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि अंबोटा से तीन पिकअप ट्राला, बणे दी हट्टी से दो और नैहरियां दोसड़का से एक पिकअप ट्राला पकड़ा गया था। तलाशी के दौरान इन वाहनों में प्रतिबंधित प्रजातियों की चौड़ी पत्ती वाली मिश्रित लकड़ी जैसे जापानी शहतूत, आम, सफेदा, कामल और सिंबल आदि बरामद की गई। तीन पिकअप मालिकों पर 7,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।