हाथरस: अलीगढ़ रोड इंडस्ट्री एरिया चौकी पर बीती रात कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी ने चलाया चेकिंग अभियान, 35 वाहनों के काटे चालान
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी ने मय पुलिस बल के साथ बीती रात अलीगढ़ रोड इंडस्ट्री एरिया चौकी पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 35 वाहनों की चालान काटते हुए करीब 32000 रुपए का सम्मन शुल्क वसूला गया। बिना हेलमेट के 12 वाहन व तीन सवारी पर 18 दुपहिया वाहन और शराब पीकर वाहन चलाने वाले पांच वाहनों के चालान काटे गए।