हाथरस: जनपद में लगातार बारिश के चलते गांव छोंक में मकान गिरने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छोंक में जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते एक मकान गिर गया। मकान गिरने से दबकर एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हालत में बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायल बुजुर्ग का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है ।