मोदीनगर: भोजपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर ने मासूम बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर किया दुष्कर्म
मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 6 बजे घर के पास खेल रही साढ़े चार वर्षीय बच्ची को 16 वर्ष के किशोर टॉफी दिलाने के बहाने अपने पिता की रिक्शा में अगवा कर जंगल में ले गया। किशोर ने बच्ची को ईख के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया।