मोदीनगर: भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के पास सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की हुई मौत, दो कांवड़िये हुए घायल
मोदीनगर तहसील के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के पास बुधवार सुबह करीब तीन बजे एक बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि दो बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।