बरियारपुर: युवक की हत्या के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
शनिवार को 12:00 युवक की हत्या के बाद परिजनों सहित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उचित न्याय एवं मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं मृतक की पहचान हुसैन उर्फ टीपू के रूप में हुई है। जो की दिलावरपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं। मौके पर अंचल अधिकारी सदर मुंगेर सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचकर परिजनों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त करवाया। तथा निष्पक्ष जांच की बात कही।