कलेर: हत्या के प्रयास मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
Kaler, Arwal | Jun 5, 2026 मेहंदिया थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में अरवल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 मई 2026 को वादिनी ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि जमीन से गोयठा हटाने को लेकर हुए विवाद में मनीष कुमार एवं उसके सहयोगियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे वादिनी के पति पर जानलेवा हमला कर दिया था