मेरठ: होमगार्ड की ड्यूटी पर लगी रोक खुलवाने के नाम पर मेरठ में सहायक कंपनी कमांडर ने ली ₹1,05,000 की रिश्वत, SSP से की शिकायत
Meerut, Meerut | Mar 20, 2025 मेरठ में होमगार्ड सहायक कंपनी कमांडर पर सस्पेंड चल रहे एक होमगार्ड ने बहाल कराने के नाम पर एक लाख पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। पीड़ित होमगार्ड ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए आरोपी सहायक कमांडेड पर कार्यवाही की मांग की है। एसएसपी ने उसे जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है