मेरठ: मुंडाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Mar 20, 2025 मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट हुई है छतों से एक दूसरे पर पथराव किया गया है।इस मारपीट और पथराव में दो लोग घायल हो गए हैं जिसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।उधर थाना पुलिस का कहना है मामले में ही जांच कार्यवाही की जा रही है।