मोतिहारी: मोतिहारी में VVIP कार्यक्रम को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की जा रही है सघन वाहन जांच
मोतिहारी में VVIP के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। पूर्वी चंपारण जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल जांच मे लगे है। जिससे कल यानी 18 जुलाई को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा गुरुवार की रात्रि 9:28 दी गई।