मोतिहारी: मोतिहारी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर चिन्हित जगहों पर की गई पुलिस पदाधिकारी की तैनाती
मोतिहारी मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिंहित जगहों पर पुलिस पदाधिकारी,मजिस्ट्रेट व पुलिस बलो की तैनाती की गई है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। शहर मे चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलो की तैनाती है। जानकारी गुरुवार की रात 9:46 बजे दी गई।