अकोढ़ी गोला: आरपीएफ की सतर्कता से यात्री को मिला खोया मोबाइल, चेहरे पर लौटी मुस्कान
गुरुवार को दोपहर करीब 2:00 बजे रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता से एक यात्री को उसका चार्जिंग में छूटा मोबाइल वापस मिल गया।सउनि शोभनाथ राम और आरक्षी सतीश कुमार रात्रि गश्त के दौरान अनुग्रह नारायण रोड टिकट घर प्रतीक्षालय में पहुंचे। वहां चार्जर में लगा एक लावारिस रेडमी 9 ब्लू कलर मोबाइल मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने मोबाइल अपना नहीं बताया।