दरभंगा: गैस की किल्लत दूर करने, रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि वापस लेने व कालाबाजारी को लेकर CPI (M) ने निकाला का आक्रोश मार्च
गैस की किल्लत दूर करने, रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि वापस लेने तथा गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग को लेकर सीपीआई (एम) की ओर से जन आक्रोश मार्च निकाला गया। इस मार्च में महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रूप से अधिक रही। यह मार्च पोलो मैदान से शुरू हुआ। इस संबंध में बुधवार को दोपहर 2.30 बजे जानकारी दी गई।