बनियापुर कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार में स्थानीय विधायक केदारनाथ सिंह ने शनिवार के दोपहर 12 बजे आम लोगों से मुलाकात की.इस दौरान उन्होंने जनता की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व उचित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. जनता दरबार के माध्यम से लोगों को अपनी बात सीधे विधायक तक रखने का अवसर मिला.