थाना बरहन क्षेत्र के ग्राम मुखवार में मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित फिरोज खान व नसीयत खान का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला किया और हथियारों के बल पर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।